पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेके पब्लिक सीसे स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता करवाई

जेके पब्लिक सीसे स्कूल में टैलेंट हंट प्रतियोगिता करवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल के किंडर गार्डन के नन्हे-मुन्ने बच्चें प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।

भास्कर संवाददाता| कपूरथला

जेके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निर्देशक प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में टैलेंट हंट प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें स्कूल के किंडर गार्डन के बच्चों ने रंग-बिरंगी खूबसूरत पोशाकें पहन कर हिस्सा लिया। जैसमीन, नव्या, कार्तिक और देविन ने सुंदर कविताएं सुनाई। ईशानप्रीत, अगमप्रीत, जसनीत, दीपल और आरती ने डांस पेश किया। अध्यापिका सतपाल कौर और सविता की बोलियों पर बच्चों ने गिद्दा और भंगड़ा डाला। इस मौके प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा का विकास करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का होना बहुत जरूरी है। यहां निर्देशिका रितु शर्मा, मैनेजिंग कमेटी सदस्य अनुपम शर्मा, प्रिंसीपल एसपी कालिया और समूह स्टॉफ मौजूद था।

खबरें और भी हैं...