प्रधानमंत्री की स्वच्छ भारत मुहिम को साकार करने की सोच के चलते रेलवे स्टेशन का हर कर्मी अपनी डयूटी के साथ साथ स्टेशन पर सफाई करना सेवा समझता है।
स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि सभी कर्मियों ने रोजाना सफाई में सहयोग करने का प्रण लिया हुए है और वह आते समय में कपूरथला स्टेशन को देश के सर्वोत्तम साफ़ स्टेशनों के क्रम में देखना चाहते हैं। गौर हो कि प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी की स्वच्छ भारत मुहिम के तहत देश के हर नागरिक का कर्त्वय बनता है कि वह इस देश को अपना समझ कर अपने आसपास के वातावरण को साफ रखें और दूसरों पर जिम्मेवारी डालने की बजाए खुद इसमें सहयोग करें तभी भारत देश स्वछता में अवल आ सकता है। इसी क्रम में कपूरथला स्टेशन के हर कर्मचारी ने स्वच्छ भारत मुहिम को अपने जीवन का हिस्सा बना कर कपूरथला स्टेशन की रोजाना सफाई करने का प्रण किया हुआ है। स्टेशन मास्टर राकेश कुमार व टीका राम मीना ने बताया कि उनके स्टेशन पर 18 कर्मी हैं जोकि अपनी सरकारी डयूटी निभाने के साथ-साथ प्लेटफार्म तथा स्टेशन के अन्य स्थानों की निरंतर सफाई का ध्यान रखते हैं। स्टेशन पर लगे पौधों तथा क्यारियों की सफाई करने व पौधों को पानी देने के लिए दो कर्मियों बलकार सिंह व शशि बाला ने अपने रोजाना के कार्य में जोड़ लिया है। उनका मानना है कि कपूरथला स्टेशन को वह जल्द ही भारत 3के स्वच्छ स्टेशनों की लड़ी में लाकर खड़ा कर देंगे।
बलकार सिंह व शशि बाला स्टेशन पर बनी क्यारियों की सफाई करते हुए।
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नया वाटर कूलर लगवाया
स्टेशन मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर स्थापित ठंडे पानी के वाटर कूलर की मोटर काफी दिनों से खराब पड़ी थी जिससे जनता को गर्मी के मौसम में पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिलता था। जनता कि इस परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपनी मोरल डयूटी समझते हुए 24 घंटे में संबंधित विभाग को सूचित कर नया वाटर कूलर स्थापित करवा दिया है जिससे अब स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध होता है।