सरकार की ओर से चलाई गई कायाकल्प मुहिम तहत बड़ी ही तेजी से सरकारी अस्पतालों की नुहार बदली जा रही है। जिस तहत जिला कपूरथला का सब डिवीजनल अस्पताल भुलत्थ भी बड़ी तेजी से काम कर रहा है। इस सबंधी जानकारी देते हुए सीनियर मेडिकल अधिकारी डा.तरसेम सिंह ने बताया कि कायाकल्प के तहत अस्पताल में मरीजों से सबंधित, साफ सफाई, कागजी कामकाज आदि अन्य कार्यों सबंधी कई नए सुधार किए जा रहे है। जिसके लिए विशेष तौर पर अस्पताल स्तर पर कमेटी का गठन भी किया गया। ताकि अस्पताल के कार्यो का संचालन सुचारु ढंग से हो सके। उन्होंने बताया कि समय-समय पर अस्पताल के अधिकारियों व उनके द्वारा क्षेत्र में भी लोगों को कायाकल्प तहत साफ सफाई के लिए प्रेरित किया जाता है।
अस्पताल के सभी विभाग अपना-अपना काम सही ढंग से करे और रोजाना समय पर विभाग साफ हो इसके लिए विशेष तौर पर रोजाना सीनियर मेडिकल अधिकारी डा.तरसेम सिंह द्वारा टीम से पूरे अस्पताल का दौरा किया जाता है। ताकि पेश आती कमियों को समय पर दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द से अस्पताल को हर तरफ से पहले से और बढ़िया किया जा सके और मरीजों को हर तरह की स्वास्थ्य सहूलतों का लाभ बेहतर ढंग से दिया जा सके।
डा.तरसेम सिंह।