पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेट्रोल व डीजल के रेटों में बढ़ोतरी से जनता हुई परेशान, बिगड़ा घर का बजट

पेट्रोल व डीजल के रेटों में बढ़ोतरी से जनता हुई परेशान, बिगड़ा घर का बजट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ता जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आगे भी कच्चे तेल के महंगा होने की संभावना है तथा आने वाले दिनों में पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है। दूसरी ओर रुपए में लगातार कमजोरी से तेल कंपनियां चाहकर भी इसे होल्ड नहीं कर पाएंगी। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल में 6 से 8 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ौतरी होने के आसार हैं। बढ़ी कीमतों ने घर का बजट भी बिगाड़ दिया है।

कीमतों में बढ़ोतरी का असर शहर के व्यापार पर देखने को मिल रहा है। बाहर से अाने वाला सामान महंगा हो गया है। रविवार को डीजल 67 रुपए 59 पैसे व पेट्रोल 81 रुपए 55 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि पेट्रोल की वास्तविक कीमत कुछ और है। बाकी सब सरकारी टैक्स, आबकारी शुल्क, कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क, वैट व स्थानीय टैक्सों के रूप में पैसा सरकारी खजाने में जा रहा है।

पेट्रोल के भाव बढ़ने से पॉकेट मनी का खर्च तेल डलवाने पर जा रहा : धीर

स्टूडेंट अनमोल धीर का कहना है कि पापा ने उसे बाइक खरीद कर दिया था और पापा अलग से जेब खर्चा भी देते हैं। पेट्रोल के भाव बढ़ने से अब जेब खर्च का पैसा दोपहिया वाहन खर्च में चले जाता है। इसलिए अब ज्यादा बाइक चलाना छोड़ दिया है। पहले मिलने वाला जेब खर्च का पैसा बच जाता था।

पेट्रोल की कीमतों बढ़ाकर कंपनियां अरबों रुपए का मुनाफा कमा रहीं : गुरप्रीत

दुकानदार गुरप्रीत सिंह ने कहा है कि एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतों की आड़ में तेल कंपनियों अरबों रुपए का मुनाफा कमा रही हैं। वहीं कीमतें बढ़ने के साथ ही सरकारी के खजाने में भी अरबों-खबरों रुपए का अतिरिक्त टैक्स आ रहा है और घाटे का झूठा रोना रोकर लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है।

पेट्रोल, डीजलों की बढ़ रही कीमतों से आम जनता को हो रही परेशानी : भल्ला

कॉलेज में सुपरिंटेंडेट के तौर पर काम करने वाले संजीव भल्ला का कहना है कि कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल व डीजल के रेटों में बढ़ोतरी की जाती है। जिससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अाम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ने से घर का सारा बजट हिल जाता है।

पेट्रोल व डीजल के भाव में उतार चढ़ाव अाने से काफी परेशानी आ रही : अरोड़ा

ट्रांसपोर्टर मोहित अरोड़ा ने कहा है कि रोजाना पेट्रोल व डीजल के भाव में उतार चढ़ाव अाने से उनको काफी परेशानी आती है। क्योंकि जब वह किसी ट्रक को दूसरे शहर में भेजते है तो एक दिन पहले डीजल का रेट कुछ ओर होता है तो दूसरे दिन कुछ ओर हो जाता है। जिस कारण दुकानदार ट्र क भाड़े को लेकर लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर देते हैं।

खबरें और भी हैं...