कांग्रेस एससी सैल सुल्तानपुर लोधी चेयरमैन रमेश डडविंडी ने विधायक नवतेज सिंह चीमा की ओर से मिले अधिकारों का प्रयोग करते हुए राकेश कुमार रिक्की डडविंडी को एससी सैल कांग्रेस डडविंडी यूनिट का महासचिव नियुक्त किया है। गांव डडविंडी में हुए समागम के दौरान राकेश कुमार रिक्की डडविंडी को विधायक नवतेज सिंह चीमा ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान रिक्की ने भरोसा दिलाया कि वह कांग्रेस पार्टी की उन्नति के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। इस पर सतिंदर सिंह चीमा, तेजवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, रमेश डडविंडी, यादविंदर सिंह संधा, बख्शीश सिंह संधा, शिंदरपाल, सुखविंदर शिंदा, सुरिंदर सिंह भिंडर, महिंदर सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।