पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वास्थ्य सेनाओं में नहीं आने देंगे कमी: डा. बलवंत सिंह

स्वास्थ्य सेनाओं में नहीं आने देंगे कमी: डा. बलवंत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य व परिवार भलाई विभाग के आदेशों पर डा. बलवंत सिंह ने बतौर सिविल सर्जन कपूरथला का पद्भार संभाल लिया है। डा. बलवंत सिंह ने इससे पहले बतौर मनोरोग विशेषज्ञ संगरूर के सिविल अस्पताल में अपनी सेवाएं निभाई हैं। उन्होंने बतौर सीनियर मेडिकल अधिकारी सिविल अस्पताल संगरूर में, उसके बाद पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन मोहाली में बतौर डायरेक्टर प्रोक्यूरमेंट व डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।

डा. बलवंत सिंह मनोरोग विशेषज्ञ हैं। मंगलवार को पद्भाल संभालने के मौके पर प्रोग्राम अधिकारियों और सिविल सर्जन कार्यालय के अन्य स्टाफ ने उनका स्वागत किया। सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने कहा कि सरकार और विभाग ने जिस विश्वास से उन्हें जो जिम्मेगारी सौंपी है, वह उसे पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जनहित में दी गई स्वास्थ्य सुविधाओं को जिले में और बढ़िया ढंग से लागू किया जाएगा और आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डा. रमेश कुमारी बंगा, जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. सुरिंदर कुमार, डिप्टी मेडिकल कमिशनर डा. सारिका दुग्गल, जिला डैंटल हेल्थ अधिकारी डा. सुरिंदर मल्ल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुलजीत सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. आशा मांगट, असिस्टेंट फूड कमिश्नर डा. हरजोत सिंह, जिला मास मीडिया अधिकारी परमजीत कौर, जिला प्रोग्राम मैनेजर डा. सुखविंदर कौर, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी शशि बाला, सुपरिंटेंडेंट राम अवतार, संदीप खन्ना, राम सिंह आदि समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

डा. बलवंत सिंह का सिविल सर्जन का पद्भार संभालने पर सिविल अस्पताल कपूरथला में उनका स्वागत करते हुए डॉक्टर्स और स्टाफ सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...