पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 करोड़ की हेराफेरी के मामले में 14 लोगों समेत 9 बैंक कर्मियों के खिलाफ चालान पेश

7 करोड़ की हेराफेरी के मामले में 14 लोगों समेत 9 बैंक कर्मियों के खिलाफ चालान पेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला निवासी महिला से चार साल पहले हुई सात करोड़ की हेराफेरी के मामले में कपूरथला पुलिस ने मंगलवार को 14 व्यक्तियों समेत 9 बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किए। मामले की जांच मोहाली क्राइम ब्रांच के एडीजीपी की निगरानी में कर कपूरथला पुलिस को रिपोर्ट सौंपी गई है। एेकम इम्पेक्स की पार्टनर सोनिया बावा की ओर से थाना सिटी में अपने दूसरे पार्टनर सुखविंदर सिंह और उसके परिवार के खिलाफ तथा 9 बैंक कर्मियों से मिलीभगत कर 7 करोड़ की हेराफेरी करने का मामला दर्ज करवाया था। आरोपी परिवार के साथ विदेश भाग गया। पुलिस ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था।

सोनिया बावा निवासी लोअर मॉल ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि एेकम इम्पेक्स कंपनी के दूसरे पार्टनर सुखविंदर सिंह ने बैंक कर्मचारियों से मिलकर उससे धोखाधड़ी की थी। आरोपी सुखविंदर सिंह बैंक कर्मियों की मिलीभगत से अकेले ही बैंक अकाउंट को आपरेट करता रहा और कंपनी के खाते से रकम निकालता रहा। बावा ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह ने न केवल बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर रुपए निकाले बल्कि कंपनी संचालन का तरीका भी बदल दिया। शिकायत के बाद थाना सिटी की पुलिस ने सभी पेपरों को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब में भेज दिए और मामले की छानबीन क्राइम ब्रांच मोहाली को भेज दी। रिपोर्ट में फर्म के पेपरों पर हुए हस्ताक्षरों में गड़बड़ी पाई गई थी। मामले को लेकर कपूरथला पुलिस और क्राइम ब्रांच मोहाली की पुलिस ने छानबीन पर मंगलवार को कपूरथला की अदालत में चालान पेश किए। इसमें 9 बैंक कर्मचारी, एक चार्टेंड अकाउंटेंट और 4 अन्य व्यक्तियों को नामजद किया है। पुलिस ने चालान में विपन नेगी (एेजीएम), अदिति वालिया (एेजीएम), गरिमा प्रीतम (ऐजीएम) धर्मेंद्र तिवाड़ी (ब्रांच मैनेजर) सोनल गुप्ता (मैनेजर) सभी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी तथा अन्य तीन प्राइवेट बैंक, जिनमें कोटक महिंदरा के तीन कर्मचारी दीपक बजाज (सेल्स मैनेजर) नवल किशोर (क्रेडिट मैनेजर) गुरिंदर बाजवा (डायरेक्ट सेल्स मैनेजर) तथा एक एक्सिस बैंक का सेल्स मैनेजर अजय कुमार गौतम और चार्टेंड अकाउंटेंट राजीव सिंह और अन्य चार व्यक्तियों के नाम दिए गए हैं।

9 बैंक कर्मचारी, एक चार्टेंड अकाउंटेंट और 4 अन्य नामजद

खबरें और भी हैं...