पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 955 पेटी शराब: ट्रक की आरसी और वाहन ऐप से कपूरथला पुलिस ने जालंधर कैंट में की छापेमारी

955 पेटी शराब: ट्रक की आरसी और वाहन ऐप से कपूरथला पुलिस ने जालंधर कैंट में की छापेमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा राज्य से 955 शराब की अवैध पेटियां लेकर आने वाले ट्रक ड्राईवर और मालिक का तीसरे दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। मंगलवार को ढिलवां पुलिस ने ट्रक की आरसी के आधार पर जालंधर कैंट के संसारपुर क्षेत्र में छापामारी की लेकिन वहां से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को संदेह है कि शराब की इतनी बड़ी खेप को लाने में किसी दिग्गज का हाथ है। ट्रक पर पीछे फट्‌टे डालकर तिरपाल डाली हुई थी। आरसी भी चिप की बनी हुई है। अब पुलिस ट्रक के इंजन का नंबर और चेसी नंबर के आधार पर कंपनी से मालिक का पता लगाने की कोशिश करेगी। इससे यह पता लगाना आसान होगा कि ट्रक किसने खरीदा था। ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि 955 शराब की अवैध पेटियां हरियाणा से ट्रक पर लाई जा रही थीं। पहले इस ट्रक ने पंजाब का बॉर्डर पार किया। इसके बाद कई जिलों के पुलिस नाकों को अनदेखा कर यह ट्रक ढिलवां के पास गाजी गडाना में पहुंच गया। वहां पर भी पुलिस को सफलता ट्रक के नेशनल हाईवे से टकराने के कारण ही मिल पाई है। आरोपी फिर भी ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। यह सारे प्वाइंट्स पुलिस और प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

अवैध शराब की कुल कीमत 22 लाख रुपए

955 शराब की पेटियों की कीमत करीब 22 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रक की आरसी और वाहन ऐप पर हरमेश लाल पुत्र सागर निवासी संसारपुर जालंधर कैंट आ रहा है लेकिन यह पता नहीं की वह कौन सी गली और मोहल्ले का है। यह आरसी में नहीं बताया। मंगलवार को पुलिस ने संसारपुर में छापामारी की लेकिन वहां से इस पते का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला और न ही पुलिस को इस संबंधी कोई सुराग मिला है।

ट्रक का इंजन और चेसी नंबर कंपनी के पास ले जाएगी पुिलस

ट्रक की हालत क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस कारण उसका पता नहीं चल पा रहा है। अब पुलिस के पास एक ही विकल्प बचा है कि वह इंजन और चेसी नंबर को कंपनी मालिक के पास लेकर जाने की तैयारी में है। थाना प्रभारी भूषण सेखड़ी ने कहा कि चेसी और इंजन नंबर से कंपनी से मालिक का पता लगाना आसान होगा। यह ट्रक किसने खरीदा था, वहां से ही पता चलेगा।

खबरें और भी हैं...