वाहन की टक्कर से बाइक चालक जख्मी
फतूढींगा के पास बाइक पर गांव घनीए को लाैट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जख्मी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन 60 वर्षीय अजीत सिंह पुत्र तारा सिंह निवासी गांव घनीए के की बेटी ने बताया कि उसका पिता सोमवार देर रात फत्तूढींगा से बाइक पर घर लौट रहा था। फत्तूढींगा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह जख्मी हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।