11वीं सरकार बाबा मंड पीर का वार्षिक मेला कल
कपूरथला | पीर अहमद शाह गौंस वाली पाक 11वीं सरकार बाबा मंड पीर का वार्षिक मेला गांव पाजीया में पीर की दरगाह पर 17 मई को मनाया जा रहा है। बाबा रामू शाह डडविंडी ने बताया कि 16 मई को झंडे और चादर की रस्म होगी। 17 मई को आरएल सभ्रवाल, गायक जोड़ी रेशम रतड़ा लखवीर लक्खी और गायक स्वर्ण चंद लहरी अपने फन का प्रदर्शन करेंगे।