पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग को भगाने के आरोप में मामला दर्ज

नाबालिग को भगाने के आरोप में मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना सदर पुलिस ने लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस लड़की की तलाशी में छापेमारी कर रही है। थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह बतौर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसका एक बेटा और एक बेटी है। बेटी ने 10वीं की परीक्षा दी है। बीते दिन वह अपने पुश्तैनी गांव में पड़ी जमीन को देखने गया था। जब वह वापस लौटा तो उसकी बेटी घर में नही थी। आसपास के पड़ोसियों से भी पूछा लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों से भी बातचीत की लेकिन उसकी बेटी वहां पर भी नहीं थी। उसे शक है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है।

खबरें और भी हैं...