मरम्मत के चलते कल बंद रहेगी बिजली की सप्लाई
कपूरथला | पावरकॉम कपूरथला के सहायक कार्यकारी इंजीनियर ने बताय कि 17 मई दिन वीरवार को 66 केवी नंगर नारायण गढ़ लाइन और सब स्टेशन की बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जरुरी काम और मेनटीनेस के चलते बंद रहेगी। इस कारण 11 केवी इंडस्ट्री फीडर कस्सो चाहल यूपीएस फीडर, 11 केवी औजला यूपीएस फीडर, 11 केवी अठौला फीडर और सभी 11 केवी एपी फीडरों की सप्लाई भी बंद रहेगी।