पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चेक बाउंस केस में कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित

चेक बाउंस केस में कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नडाला निवासी भूपिंदर सिंह को ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास प्रियंका शर्मा की अदालत ने चेक बाउंस मामले में कई बार नोटिस देने के बाद भी पेश न होने पर भगोड़ा घोषित किया। साल 2016 में भूपिंदर सिंह निवासी नडाला ने अपने दोस्त नरिंदर कुमार से 2 लाख 70 हजार रुपए का फ्रेंडली लोन लिया था। इसके एवज में उसे एक चेक भी दिया। समय पर रकम अदा न करने पर नरिंदर कुमार ने भूपिंदर सिंह की ओर से दिया चेक बैंक में लगा दिया। अकाउंट में पैसे न होने कारण चेक बाउंस हो गया। नरिंदर कुमार ने अदालत में याचिका दायर कर दी। अदालत ने भूपिंदर सिंह को पेश होने के लिए नोटिस भी भेजा लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ।

माननीय जज प्रियंका शर्मा की अदालत ने उसे भगौड़ा करार दे दिया। शिकायतकर्ता के वकील नीतिन शर्मा ने बताया कि आरोपी के पेश होने पर ही केस की अगली कार्रवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...