जिले में अब तक 376389 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
कपूरथला| जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक आई 376389 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले साल की कुल खरीद 344219 मीट्रिक टन के मुकाबले 32170 मीट्रिक टन ज्यादा है। डीसी मोहम्मद तैयब ने बताया कि अब तक पनग्रेन ने 75813 मीट्रिक टन, मार्कफैड ने 88989 मीट्रिक टन, पनसप ने 83100 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन ने 54366 मीट्रिक टन, पंजाब एग्रो ने 38257 मीट्रिक टन, एफसीआई ने 33364 और प्राईवेट व्यापारियों ने 2500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। उन्होंने बताया कि खरीद की गई गेहूं की अदायगी के तौर पर किसानों को अब तक 623.62 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जोकि 96.47 फीसदी बनते है।