- Hindi News
- National
- पटेल नगर के पास सैर कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
पटेल नगर के पास सैर कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
कपूरथला-जालंधर मार्ग पर पटेल नगर के पास सैर कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जख्मी व्यक्ति की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सिटी पुलिस ने बाइक चालक की पहचान कर उसके खिलाफ धारा 279 और 304-ए के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में शमशीर कौर प|ी बलविंदर सिंह निवासी पटेल नगर ने बताया कि उसका पति लखनऊ में काम करता है। वह अपने बच्चों समेत ससुर जसवंत सिंह पुत्र जगत सिंह के साथ पटेल नगर स्थित घर में रह रही है। ससुर रोजाना शाम को सैर करने के लिए जाते है। वह भी उनके साथ सैर करती है। गत सोमवार शाम 8 बजे वह अपने ससुर जसवंत सिंह के जीटी रोड जालंधर-कपूरथला के साथ लगती गली में सैर कर रही थी। इस दौरान वह अपने ससुर से कुछ कदम पीछे जा रही थी। जब जसवंत सिंह टी-प्वाइंट मोड़ से पीछे मुड़ने लगा तो तेज रफ्तार पल्सर बाइक नं. पीबी-09 एबी 4852 ने उसे टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो नौजवानों ने हार्न भी नहीं दिया। हादसे में जसवंत सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गए और बाइक सवार दोनों युवक मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाद में पता चला कि बाइक चालक का नाम रुबल सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी मंसूरवाल दोनां (पंजाबी बाग) है जबकि उसके पीछे बैठा नौजवान सिमरनपाल सिंह था। जख्मी को तुरंत सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने बाइक चालक रुबल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।