पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कराटे चैंपियनशिप में गुरदीप सिंह और राबिया ने जीता रजत

कराटे चैंपियनशिप में गुरदीप सिंह और राबिया ने जीता रजत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | अखिल भारतीय कराटे चैंपियनशिप देहरादून में आयोजित हुई। चैंपियनशिप में पूरे देश के खिलाड़ियों ने भाग लिया जबकि पंजाब से रविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, राबिया, रेहान, मनप्रीत कौर, गुरदीप सिंह ने हिस्सा लिया। मुकाबले में गुरदीप सिंह और राबिया ने रजत पदक और मनप्रीत कौर ने कांस्य पदक जीता। कपूरथला में खिलाड़ियों का वापस आने पर पंजाब एमच्योर कराटे एसोसिएशन के प्रधान राजीव वालिया ने उनका स्वागत किया। राजीव वालिया ने कहा कि खिलाड़ियों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक प्राप्त कर पंजाब का नाम रोशन किया। इस अवसर पर प्रैस सचिव पं. विशाल कश्यप, साहिल अरोड़ा, शुभम, जश्न, हरदीप सिंह, प्रदीप सिंह, लवकुश, संजीव वालिया, गुरचरण सिंह, अजय सिंह शामिल थे।

खबरें और भी हैं...