ताईक्वांडो ट्रेनिंग शिविर में विद्यार्थियों को दिए सर्टिफिकेट
सैंगरोक ताईक्वाडो इंस्टीच्यूट की ओर से ताईक्वांडो ट्रेनिंग कैंप साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान और नेहरु युवा केंद्र (भारत सरकार) के सहयोग से लगाया गया। कैंप में 30 लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। कैंप में वर्कर्स क्लब के सचिव नरेश भारती ने सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मैडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आदेश कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, अश्वनि कुमार, अवतार सिंह, हरप्रीत सिंह, रघुबीर सिंह, कंवलजीत आदि मौजूद थे।