पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रजनी सेल्फ ग्रुप और दशमेश सेल्फ ग्रुप को करवाया जरनल ईडीपी का कोर्स

रजनी सेल्फ ग्रुप और दशमेश सेल्फ ग्रुप को करवाया जरनल ईडीपी का कोर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब नेशनल बैंक की ओर से रुरल सेल्फ इंप्लायमेंट ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट चलाया जा रहा है। इसमें विभिन्न कार्यों की ट्रेनिंग देकर बेरोजगार नौजवान लड़के-लड़कियों को स्वरोजगार मुहैया करवाया जाता है। संस्था की ओर से रजनी सेल्फ ग्रुप और दशमेश सेल्फ ग्रुप को ब्लॉक नडाला में जरनल ईडीपी का कोर्स करवाया गया। कोर्स पूरा होने के बाद ट्रेनिंग पूरी कर चुके विद्यार्थियों और महिलाओं को प्रमाण-पत्र बांटे गए। इसमें पंजाब ग्रामीण बैंक नडाला के सीनियर मैनेजर गुरमीत सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।

गुरमीत सिंह ने सेल्फ हेल्प ग्रुपों की सदस्य महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों की ओर से चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों का लाभ लें और अपना रोजगार जल्द से जल्द शुरू करें। संस्था के डायरेक्टर परमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए संदेश दिया कि महिलाएं भी अपना रोजगार शुरू कर देश की उन्नति में योगदान दें। उन्होंने बताया कि संस्था में विभिन्न कारोबार संबंधी मुफ्त सिखलाई दी जाती है और विद्यार्थियों के खाने-पीने का प्रबंध भी मुफ्त किया जाता है। कोर्स पूरा करने के बाद जरूरतमंद विद्यार्थियों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए बैंकों की ओर से कर्जा प्राप्त करने में मदद भी की जाती है। इस अवसर पर प्रिया और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...