पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जसप्रीत हेड ब्वॉय व अर्शप्रीत बनी हेड गर्ल

जसप्रीत हेड ब्वॉय व अर्शप्रीत बनी हेड गर्ल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटीबी इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेड ब्वॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, एक्टीविटी इंचार्ज और अनुशासन इंचार्ज का चुनाव किया गया। इस दौरान चुने हुए छात्रों को स्कूल प्रांगण में बैच और सेशे देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने नियमों को अपनाने की शपथ ग्रहण की। चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पड़ावों को पार कर 12वीं कक्षा के छात्र जसप्रीत सिंह को हेड ब्वाय और छात्रा अर्शप्रीत कौर को हेड गर्ल चुना गया। इसी तरह 11वीं कक्षा के छात्र गुरउदयरीत सिंह को वाइस हैड और छात्रा सिमरनप्रीत कौर वाइस हैड गर्ल चुनी गई जबकि मनजोतप्रीत सिंह, आकांक्षा सक्सेना को एक्टीविटी इंचार्ज तथा जसप्रीत सिंह व जसलीन कौर को वाइस एक्टीविटी इंचार्ज चुना गया। ज्योति को क्लीनलीनेस इंचार्ज, राजकरण सिंह और करणजीत सिंह को वाइस क्लीनलीनेस इंचार्ज चुना गया।

इस दौरान स्कूल के चारों सदनों यमुना, गंगा, सतलुज और ब्यास हाउस के कैप्टन व वाइस कैप्टन का चुनाव गया, जिसमें जैसमीन, दिशांत सिंह, कीर्ति, निशा, सुखदीप सिंह, कर्मबीर सिंह, गौरव आहुजा, गुरकीरत सिंह को चुना गया। 11वीं कक्षा की छात्रा लवप्रीत कौर को एक्टीविटी इंचार्ज व 12वीं कक्षा की छात्रा रीचा को अनुशासन इंचार्ज चुना गया। प्रधानाचार्य ऊषा रात्रा ने चुने गए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...