पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवन व स्रोत पाठ कर भक्तों ने मनाई श्री शनिदेव की जयंती

हवन व स्रोत पाठ कर भक्तों ने मनाई श्री शनिदेव की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| प्राचीन ब्रह्मकुंड सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर में श्री शनि महाराज की ज्यंती के उपलक्ष्य में हवन और शनि स्त्रोत्र के पाठ का आयोजन किया गया। सुबह हवन में सभी भक्तों ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ शामिल होकर श्री शनि महाराज की उपासना की और मंत्रों के उच्चारण के बाद यज्ञ में आहुतियां डालीं। प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सुशील कुमार और प्रधान नवीन सभ्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार सुबह 7:30 बजे हवन शुरू हुआ और 10:30 बजे तक हवन संपूर्ण हुआ। भक्तजनों और पंडित अनुज शर्मा ने शनि महाराज के मंत्रों के उच्चारण के बाद हवन में आहुतियां डालीं। दोनों आयोजनो में नीलू शर्मा, मनी शर्मा, विशु, अमृत कुमार, अजय बबला, विपन बहल, शक्ति वालिया, शालू बहल, सोनू सागल, मनी, गौरव अरोड़ा, रजिंदर कुमार, दीपक कुमार, अरुण खौसला, रेखा खौसला, रजनीश चौधरी, प्रवेश कुमार, बिल्ला, प्रीत पुरवा, डिंपी बहल, नरेश बहल, दीक्षा सभ्रवाल, दीपक धवन, पंकज वर्मा, विजय कुमार, बब्बू पंडित, बिल्लू वालिया, विक्की लूथरा आदि परिवार समेत मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...