भजन संध्या में विश्व शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री-श्री रविशंकर जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चैप्टर कपूरथला की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजकों ने ज्योति प्रज्ज्वलित की और विधिवत ढंग से सदस्यों ने गुरु पूजा की। उपरांत भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय गायक साहिल जगतयानी ने भजनों से प्रस्तुति से बड़ी संख्या में शामिल हैरीटेज शहर कपूरथलावासियों को मंत्रमुग्ध किया। धार्मिक भजनों के रस में सराबोर लोग अद्भुत दृश्य में झूमने लगे और सभी ने प्रभु चरणों में हाथ जोड़कर विश्व शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान आर्ट आफ लिविंग के टीचर अजय सुखीजा, अर्चना सुखीजा और चैप्टर कपूरथला के टीचर रमन वधवा ने सभी सदस्यों को गुरु जी के जन्मदिवस की बधाई दी। मौके पर आर्ट आफ लिविंग के वरिष्ठ टीचर अजय सुखीजा, अर्चना सुखीजा, आर्ट आफ लिविंग चैप्टर कपूरथला के टीचर रमन वधवा, विजय कालिया, जगमोहन सिंह, शिव रतन अग्रवाल, तरूण शर्मा, सीएम जिंदल, मैडम जिंदल, सुरेश जैन, अरिहंत अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, श्री नरेश गोसाई, अलका वर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेजेएस अरोड़ा, डा. बीएस मोमी, डा. रणबीर कौशल, डा. जेएस वधवा, कैप्टन बलजीत सिंह बाजवा, सन्नी गुप्ता, हनी गुप्ता, सुरिंदरपाल सिंह खालसा, पवन अग्रवाल, प्रिं. रमा बिंद्रा, सुभाष वधवा, शिव वधवा, रजनी ओबराय, रजनी अग्रवाल, हरीश वधवा, निखिल कोहली, पीके तुली, दीपक गुप्ता, डा. अमनदीप शामिल थे।