पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राचीन श्री पंचमुखी शिव मंदिर में श्री शनि चालीसा का पाठ

प्राचीन श्री पंचमुखी शिव मंदिर में श्री शनि चालीसा का पाठ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चलो चले शनि के दरबार, जय शनिदेव बोलो जय शनिदेव के मधुर भजनों पर झूमते हुए भक्तजनों ने भगवान श्री शनिदेव जी के चरणों में हाजिरी लगवाई। यह धार्मिक दृश्य प्राचीन श्री पंचमुखी शिव मंदिर के प्रांगण में श्री शनिदेव जी की जयंती को समर्पित श्रृंखलाबद्ध श्री शनि चालीसा पाठ के दौरान संकीर्तन में देखने को मिला। शाम को मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के बाद भक्तजनों ने पूरी निष्ठा और आस्था से श्री शनि चालीसा का पाठ किया। मंदिर की भजन मंडली ने श्री शनिदेव जी की महिमा का गुणगान करते हुए मनमोहक भजन गाए। मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन रजिंदर वालिया और विजय संगर ने बताया कि 20 मई दिन रविवार को श्री शनि चालीसा पाठ के सवा महीना होने पर भोग डालकर भंडारा लगाया जाएगा। इस अवसर पर प्राचीन श्री पंचमुखी शिव मंदिर कचहरी चौक के चेयरमैन रजिंदर वालिया, विजय संगर, कृष्ण लाल, नरिंदर पाल गुप्ता, नरेश सुजोकालिया, सुखदेव कालिया, बब्बू कालिया, प्यारा लाल, गुलशन कुमार, हरी कपूर, कृष्णा हांडा, पं. सुनील कुमार, पं. बृज भूषण, नवीन आजाद, पवन सूद, इंजी. परमिंदर सिंह शामिल थे।

खबरें और भी हैं...