ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ ने कहा कि शहर में ट्रैफिक समस्या को खत्म करने और लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को कपूरथला-श्री गोइंदवाल साहिब रोड पर हिंदू कन्या कॉलेज के पास, पुराना अस्पताल के पास, श्री सत्यनारायण बाजार चौक, शालीमार बाग और सुल्तानपुर लोधी रोड पर गरारी चौक, सिविल अस्पताल के बाहर, चारबत्ती चौक, रमणीक चौक के अलावा अन्य जगहों पर 10 के करीब नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ ने बताया कि आज शहर के विभिन्न जगहों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए गए। पुलिस की ओर से पिछले दिनों भी शहर के कई जगहों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जा चुके हैं। पुलिस ने शुक्रवार को शहर में 10 नो पार्किंग के बोर्ड लगाए। शहर के बीच बची अन्य जगहों पर भी बोर्ड लगाए जाने थे लेकिन बोर्ड खत्म हो गए। नो पार्किंग के और बोर्ड तैयार करने के लिए दिए गए हैं, जो शनिवार को मिल जाएंगे और बची जगहों पर लगा दिए जाएंगे।