ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को ट्रैफिक समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पत्तड़ की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न जगहों पर नो-पार्किंग के बोर्ड लगाए। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न जगह पर 10 के करीब नो पार्किंग के बोर्ड लगाए।
इसके अलावा शहर के अन्य जगहों पर भी नो पार्किंग के बोर्ड लगाने के लिए नए बोर्ड बनाने के लिए दिए गए हैं, जो आज शनिवार को तैयार होकर ट्रैफिक पुलिस को मिल जाएंगे। इसके बाद भी यदि लोगों ने नो पार्किंग जगहों पर वाहन खड़े किए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जुर्माना के साथ-साथ चालान भी काटा जाएगा।