पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला कैदियों को बताया कैसे लें निशुल्क कानूनी सहायता

महिला कैदियों को बताया कैसे लें निशुल्क कानूनी सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला|जिला कानूनी सेवाएं अथाॅरिटी द्वारा माॅडर्न जेल कपूरथला में 10 दिवसीय कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को हवालाती और कैदी महिलाओं के विभिन्न अदालतों में चल रहे केसों व अपीलों में मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में संजीव कुंदी चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथाॅरिटी और परमजीत सिंह डायरेक्टर आरसेटी कपूरथला मुख्य प्रवक्ता के तौर पर मौजूद रहे। संजीव कुंदी ने जेल में बंद हवालाती व कैदी महिलाओं को अपने अदालती केसों व अपीलों की पैरवी करवाने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता के तहत मिलने वाले मुफ्त वकीलों की सेवाएं लेने के लिए कहा। इसके साथ-साथ कार्य सिखलाई प्रोग्रामों का लाभ उठाते हुए खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया। डायरेक्टर परमजीत सिंह द्वारा सिखलाई कोर्सों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट एसपी खन्ना, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ललित कोहली, इकबाल सिंह धालीवाल व जेल स्टाफ मौजूद रहा।

खबरें और भी हैं...