श्री महामंत्र प्रचार मंडल की ओर से 8वें गोपाल उत्सव व छप्पन भोग धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत नई परंपरा से की गई है। 20 मई को देवी तालाब के समीप स्थित श्री प्राचीन काला माता मंदिर परिसर में श्री महामंत्र प्रचार मंडल और शिवालय देवी द्वारा भैरों देव मंदिर वेलफेयर सोसायटी की ओर से 8वां गोपाल उत्सव व छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के कार्यकारिणी सदस्य राज कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि 20 मई को सुबह साढ़े 7 बजे गोपाल पूजा, प्रात: 8 बजे हवन यज्ञ, साढ़े 9 बजे हरिनाम संकीर्तन व दोपहर सवा एक बजे भोग एवं आरती के बाद भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्रज रसिक श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल(टांडा) के सदस्यगण करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिन वैष्णव भक्जनों के घर में गोपाल सेवा है, वह अपने गोपाल को अवश्य लेकर आएं ताकि उनकी सेवा का सौभाग्य प्राप्त हो सके।
राज कुमार ने बताया कि हर वर्ष श्री महामंत्र प्रचार मंडल द्वारा धार्मिक समागम व छप्पन भोग का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य सेवादार चंपा रानी, प्रदीप मिन्हास, मास्टर राजकुमार, प्रवीण मकोल, पवन खन्ना मोनू, अभिजीत जीत सिंह अभि, राजू सूद, सुनील बनियाल के अलावा अन्य मौजूद रहे।