डेंगू से शहरवासियों को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाई जाए। यह बात डीसी मोहम्मद तैय्यब ने जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मरीज प्लेटलैट कम होने को डेंगू का कारण मान लेते हैं, जो सही नहीं।
डीसी ने कहा कि डेंगू के बारे में लोगों के मन में बैठी गलत धारणाओं और डर को खत्म करने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने एमआर मुहिम को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टीके लगवाने के लिए दूसरे विभागों के प्रतिनिधियों को सहयोग करने के लिए निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि जो स्कूल टीके लगवाने से मना कर रहे हैं, उनमें दोबारा पेरेंटस-टीचर्स मीटिंग करवाकर बच्चों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि उनको खसरा व रुबेला बीमारी से बचाया जा सके। डीसी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाए। इससे पहले सिविल सर्जन डाॅ. बलवंत सिंह ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।
इस अवसर पर सहायक सिविल सर्जन डाॅ. रमेश कुमारी बंगा, जिला टीकाकरण अफसर डाॅ. आशा मांगट, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डाॅ. सारिका दुग्गल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कुलजीत सिंह, डाॅ. संदीप भोला, जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डाॅ. शोभना बांसल , डाॅ. जसमीन कौर, डाॅ. प्रिंसजीत, जिला मास मीडिया अफसर परमजीत कौर, राम सिंह, सुदेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।