पुरातन शालीमार बाग में 17 मई से शुरू हुआ पंजाब कार्निवाल मेला 28 मई तक चलेगा। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे चलने वाले पंजाब कार्निवाल मेले में कई तरह के विदेशी झूले जिनमें टोरा-टोरा, बंपर कारें, किश्तियां, ज्वाइंट व्हीकल, जंपिंग किड्स आदि कई तरह के झूलों का प्रबंध किया गया है।
एमडी राकेश शर्मा और आयोजन टीम के मैनेजर पवन कुमार ने बताया कि यह मेला पंजाब के विभिन्न जिलों रोपड़, लुधियाना, खन्ना, मलेरकोटला, नवांशहर, बंगा, अमृतसर, सुनाम, जालंधर व अन्य स्थानों पर लगने के बाद पंजाब के पेरिस कहलाने वाले शहर कपूरथला में लगाया जा रहा है। मेले में विदेशों का विभिन्न सामान जैसे क्रॉकरी, ज्वेलरी, कास्मेटिक, गिफ्ट आइटम, स्पेशल आचार, जैपुर चूर्ण, सूट, लखनऊ चिकन सूट, बैड शीटें, खिलौने, टैरकोटा, पोटरी, किचन का सामान, आटा गुनने की मशीन, जूसर, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद कई तरह के आचार, लेडीज चप्पल, लेडीज सैंडल, पर्स, ऐनकें, फैंसी फर्नीचर व अन्य कई तरह की आइटमें मेले की रौनक बढ़ाएंगी।
इस अवसर पर अशोक शर्मा, रमन ओहरी, सन्नी वर्मा, लक्की कुमार, भाटिया, कपूर साहिब, मदन लाल, प्रभात कुमार, तनवीर खुजा और अमीर खुजा आदि मौजूद रहे।