कपूरथला में फेंका शीरा कीड़ी मिल का ही होने की यह वजहें
कपूरथला के आसपास कोई शुगर मिल नहीं है। पहले हमीरा की मिल में शराब बनती थी लेकिन अब वहां शराब निर्माण नहीं होता। कपूरथला के सबसे निकट बटाला की कीड़ी अफगाना शुगर मिल ही पड़ती है। शीरे वाले जिन टैंकरों को सीसीटीवी ने कैद किया है, उनका रूट भी बटाला से जुड़ रहा है। इन कारणों से इस संदेह को बल मिलता है कि कपूरथला की सड़कों पर रात को फेंका गया शीरा कीड़ी मिल का ही होने की अधिक संभावना है।