- Hindi News
- National
- बटाला की शुगर मिल का ओवरफ्लो शीरा टैंकरों से कपूरथला की सड़कों पर फेंका, सीसीटीवी में कैद
बटाला की शुगर मिल का ओवरफ्लो शीरा टैंकरों से कपूरथला की सड़कों पर फेंका, सीसीटीवी में कैद
कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के पास गांव हरचोवाल स्थित एक शराब फैक्टरी की ओर से वीरवार को दरिया ब्यास में भारी मात्रा में शीरा (जिससे शराब बनाई जाती है) डाला गया। इससे दरिया ब्यास के पानी का रंग काला पड़ गया और लाखों मछलियां मर गईं। साथ ही दरिया किनारे रहने वाले वाले लोगों की बीस गाय की भी मौत हो गई थी। मामले में फैक्टरी के अफसर महावीर हीट के कारण बायलर फटने की बात कह रहे हैं। वहीं, सीसीटीवी में कैद हुई वीडियो में सामने आया है कि कपूरथला की सड़कों पर सोमवार देर रात चार टैंकरों से शीरा फेंका गया। इस गतिविधि से फैक्टरी के अफसर का बयान संदिग्धता के घेरे में आता है। 14 मई की रात को शीरा फेंकने वाले टैंकर किसके हैं, यह जांच का विषय है। सवाल उठ रहे हैं कि यह शीरा कौन सा था और सड़कों पर क्यों फेंका गया। यह शीरा शहर की कई सड़कों पर इस कदर बिखरा हुआ था कि कोई भी हादसा हो सकता था।