कपूरथला | गांव पाजिया में पीर अहमद शाह गौंस वली पाक ग्यारवीं वाली सरकार बाबा मंड पीर की दरगाह पर वार्षिक मेला ग्राम पंचायत, एनआरईज और इलाके की संगत की ओर से मनाया गया। मेले में दरबार के मुख्य सेवादार बाबा रामू शाह डडविंडी वालों ने बाबा मंड पीर के दरबार और संगत और आस-पास के गांवों की चढ़दी कला के लिए अरदास की। मेला प्रबंधक कमेटी और संगत ने दरगाह पर चादर और झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की।