पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन गिरवी रख बैंक से लोन लेने वाले पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रघुबीर ने 14 साल तक नहीं लौटाया पैसा

जमीन गिरवी रख बैंक से लोन लेने वाले पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रघुबीर ने 14 साल तक नहीं लौटाया पैसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब के सहकारिता व जेल मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा द्वारा विल फुल बैंक डिफाल्टरों के खिलाफ दिया गया बयान रंग लाने लगा है। रंधावा ने सबसे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के बेहद करीबी अकाली नेता दयाल सिंह कोलियां वाली द्वारा कर्ज वापस न करने पर उनकी गिरफ्तारी का ऐलान किया था। इसका असर अब कपूरथला में भी दिखाई देने लगा है। कई महीने से विदेश में बैठे पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री रघुबीर सिंह ने 2004 में सहकारी प्राइमरी खेतीबाड़ी विकास बैंक से जमीन गिरवी रखकर 45 लाख रुपए लोन लिया था, जो ब्याज सहित 90 लाख रुपए बन चुके थे। चूंकि पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री ने लोन वापस ही नहीं किया। इस कारण बुधवार को बैंक उनकी गिरवी जमीन को नीलाम करने जा रही थी। इससे पहले नीलामी प्रक्रिया शुरू होती पूर्व मंत्री ने 8 लाख रुपए कैश व 20 लाख रुपए के चेक अपने रिश्तेदार के हाथ बैंक में पहुंचवा दिए।

सहकारिता मंत्री के बयान के बाद अब सहकारी बैंक व को-आपरेटिव बैंक, सोसायटी के बैंक मैनेजरों द्वारा अपने-अपने जिलें के टॉप डिफाल्टरों की लिस्ट बना कर विभाग को भेजनी शुरू कर दी है, जिसके तहत डिफाल्टरों के खिलाफ वारंट जारी किए जाएंगे तथा उनके द्वारा बैंक में रखी गई गिरवी जमीनों की सेल करवाई जाएगी ताकि लोन की रिकवरी हो सके।

पूर्व मंत्री ने खेतीबाड़ी विकास बैंक से लिया 45 लाख लोन, ब्याज सहित 90 लाख रुपए हो गया था

खबरें और भी हैं...