पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंदे पानी की निकासी को लेकर विवाद, एक जख्मी

गंदे पानी की निकासी को लेकर विवाद, एक जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| गांव बादशाहपुर में गंदे पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस कारण एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

जख्मी को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन 28 वर्षीय सुखविंदर सिंह निवासी गांव बादशाहपुर के परिजनों ने बताया कि उनका पड़ोसियों के साथ गंदे पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते बुधवार सायं दोनों पक्षों में विवाद हो गया आैर मारपीट में पड़ोसियों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले संबंधी पुलिस को सूचित किया गया है। वहीं, ड्यूटी डॉक्टर ने बताया है कि हमले में घायल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में इलाज जारी है। एमएलआर संबंधित थाने को भेज दी गई है।

खबरें और भी हैं...