पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जायदाद के लिए देवरानी और जेठानी भिड़ीं

जायदाद के लिए देवरानी और जेठानी भिड़ीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव भाणोलंगा में पुश्तैनी जायदाद के बंटवारे को लेकर दो पक्ष भिड़ गए, दोनों ओर से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। देवरानी ने जेठानी पर हिस्से की जायदाद न देने का आरोप लगाया है। दोनों महिलाओं को परिजनों ने उपचार के लिए सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन 35 वर्षीय मनजीत कौर निवासी गांव भाणोलंगा ने बताया कि उसका देवरानी के साथ घरेलू जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। उसकी देवरानी अमनदीप कौर ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया जिस कारण वह घायल हो गई। दूसरी तरफ उपचाराधीन 28 वर्षीय अमनदीप कौर ने जेठानी पर आरोप लगाया कि वह पुश्तैनी जायदाद में उनका बनता हिस्सा देने से मना कर रही है। बुधवार को उससे बात करने का प्रयास किया तो उसने हमला कर घायल कर दिया। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए है। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक दोनों को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं। एमएलआर संबंधित थाने को भेज दी गई है।

खबरें और भी हैं...