- Hindi News
- National
- डेंगू दिवस पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने निकाली रैली, सफाई का दिया संदेश
डेंगू दिवस पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने निकाली रैली, सफाई का दिया संदेश
डेंगू के साथ निपटने के लिए सफाई की कुछ आदतों को जीवन का हिस्सा बनाएं और जल भराव न होने दें। यह शब्द डीसी मोहम्मद तैय्यब ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस मौके स्वास्थ्य विभाग व नगर कौंसल द्वारा डेंगू जागरूकता के स्वच्छ भारत के संबंध में संयुक्त रुप में आयोजित प्रोग्राम दौरान उपस्थिति को कहीं और जागरूक करते हुए कहा की गर्मी के सीजन शुरू होते ही कूलर आदि को शुरू करने से पहले अच्छी तरह से स्क्रब करके साफ करें ताकि पिछले वर्ष के लारवे के एग्स ग्रो न कर पाए।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर नगर कौंसिल के मीटिंग हाल में जागरूकता कैम्प के बाद शहर में डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसको डीसी मोहम्मद तय्यब ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस समय उनके साथ सिविल सर्जन व स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित कई एनजीओ के मुख्य ओहदेदार भी मौजूद थे। इससे पहले ईओ कौंसिल कुलभूषण गोयल ने आये हुए गणमान्यों का स्वागत किया।
डेंगू दिवस पर निकली गई जागरूकता रैली शालीमार बाग से शुरू होकर शहर के सभी बाज़ारो जलौखाना चौंक, सदर बाजार, शहीद भगत सिंह चौंक, से होती हुई डीसी कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. सुरिंद्र कुमार, समाज सेवक बुद्धिजीवी सुदेश शर्मा, जिला मास मीडिया अधिकारी परमजीत कौर, डिप्टी मास मीडिया अधिकारी नीलम कुमारी, रविंद्र जस्सल, गुरमुख सिंह ढोड़, एसके कालिया, रिंकू भट्टी मौजूद थे।
अवेयरनेस
सोते समय मच्छरदानी, पूरी बाजू के पकड़े डालें व मच्छर भगाने वाली क्रीमों का इस्तेमाल करने की दी सलाह