पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएवी मॉडल हाई स्कूल में पवन को हेड ब्वॉय व गुरप्रीत को हेड गर्ल चुना

डीएवी मॉडल हाई स्कूल में पवन को हेड ब्वॉय व गुरप्रीत को हेड गर्ल चुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुने गए विद्यार्थियों के साथ प्रिंसिपल राज शर्मा व वाइस प्रिंसिपल।

कपूरथला| डीएवी माडल हाई स्कूल में प्रिंसिपल राज शर्मा की अध्यक्षता में शपथ समारोह के दौरान दसवीं कक्षा से हेड ब्वॉय पवन व हेड गर्ल गुरप्रीत कौर को चुना गया।

नौवीं कक्षा में से वाइस हेड ब्वॉय अनिरुद्ध व वाइस हेड गर्ल केया को चुना गया। इसी के साथ चार हाउस गांधी हाउस, दयानंद हाउस, जवाहर हाउस व भगत सिंह हाउस के कैप्टन भी चुने गए। गांधी हाउस नौवीं के कैप्टन केशव व 8वीं के अर्पित, दयानंद हाउस नौवीं के राहुल शर्मा, महेश आठवीं कक्षा के, जवाहर हाउस 10वीं के प्रभनूर, 8वीं के शाम सुंदर और भगत सिंह हाउस के नौवीं के प्रकाश व 8वीं का हरप्रीत सिंह को चुना गया। प्रिंसिपल राज शर्मा ने सभी बच्चों को हेड व कैप्टन बनने की मुबारकबाद दी।

खबरें और भी हैं...