श्री शनि जयंती पर विश्व शांति के लिए कामना की
श्री शनि जयंती पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने नतमस्तक होकर भगवान श्री शनिदेव का आशीर्वाद लिया। देर रात तक भक्तों ने श्री शनि चालीसा व संकीर्तन किया।
कचहरी चौक में स्थित प्राचीन श्री पंचमुखी शिव मंदिर में प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने भगवान शनि जी की प्रतिमा पर फूलमालाएं भेंट कर पूजा अर्चना कर हवन किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने हवन में आहुति डालकर विश्व शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। फिर आरती गायन करके प्रसाद व लंगर वितरित किया गया। इसी तरह श्री रामनाथ मंदिर सिटी हाल, श्री शनिधाम मंदिर, श्री राम मंदिर प्रीत नगर में श्री शनि जयंती पर संकीर्तन व आरती करके प्रसाद बांटकर और केक काट भक्तों ने एक दूसरे को बधाई दी।
इस दौरान प् राचीन श्री पंचमुखी शिव मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन रजिंदर वालिया, विजय संगर, अशोक चोपड़ा, अशोक कौड़ा, नरेश कालिया, पंडित सुनील कुमार, पंडित कार्तिक शर्मा, पंडित बृज भूषण, कृष्ण लाल, रमन मोदगिल, नंद किशोर, वेद प्रकाश, सन्नी, दविंदर गुप्ता, नवीन आजाद, लवली तलवाड़, डीएसपी मुख्यालय होशियारपुर जंग बहादुर शर्मा, श्री शनिधाम मंदिर के संजय पुरी, संजीव भारद्वाज, बिट्टू खीरांवाली, रमन मल्होत्रा, दिनेश गुप्ता, विकास गुप्ता, श्री रामनाथ मंदिर के पं. राम लाल, बिट्टू, बलबीर शर्मा, मुकेश दत्ता, श्री राम मंदिर प्रीत नगर के प्रधान जतिंदर छाबड़ा, ज्योति प्रकाश शर्मा, गोपाल, बलराम बावा, करण शर्मा, रजनी ओबराय, सीमा शर्मा, ठेकेदार हृदय नंद, विनोद लुंबा, अशोक कुमार के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल थे।
श्रद्धा
शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने आशीर्वाद लिया, केक काट भक्तों ने एक दूसरे को बधाई दी
प्राचीन श्री पंचमुखी शिव मंदिर प्रांगण में हवन करते पुजारी व भक्त। (दाएं) भगवान श्री शनिदेव जी के दरबार में हाजरी लगवाते डीएसपी मुख्यालय जंग बहादुर शर्मा, कृष्ण लाल, पंडित सुनील कुमार, पंडित बृज भूषण, पंडित कार्तिक शर्मा व अन्य। -भास्कर