कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल और जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में मनाया मदर्स-डे
फगवाड़ा | आई-लीग द्वारा संचालित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, फगवाड़ा में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने मदर्स-डे पर बधाई-पत्र बनाए। बच्चों ने मां प्रति कार्ड्स पर लिखा-‘भगवान सभी जगह नहीं होते, इसलिए भगवान ने मां बनाई’, ‘मां के कदमों तले स्वर्ग होता है।’ इस अवसर पर प्रधानाचार्य जोरावार सिंह ने कहा-मदर्स-डे मनाकर छात्र आदर-सत्कार भाव को व्यक्त करते हैं। चेयरमैन केएस बासी, एमडी केएस बैंस तथा आई-लीग एजुकेशन के चेयरपर्सन संजीव वासल ने मौजूद थे।
कपूरथला | जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल जसदीप कौर की अगवाई में मदर्स-डे मनाया गया। नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों व उनकी माताओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने हाथों की छापों के साथ अपनी माताओं के लिए कार्ड और कूपन बनाए। नर्सरी, केजी, पहली और दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने माताओं के साथ संबंधित गानों पर नृत्य किया। कई खेलों का आयोजन किया गया। चेयरपर्सन सविता बजाज और मुख्याध्यापिका जसदीप कौर ने सभी को मां दिवस की मुबारकबाद दी।