पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने जिले के कई गांवों के थाने बदले

लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार ने जिले के कई गांवों के थाने बदले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | फगवाड़ा/कपूरथला

पंजाब सरकार की ओर से राज्य भर के थानों की हदबंदी की अधिसूचना जारी कर दी है। शुक्रवार को जारी की गई सूची में फगवाड़ा थाना सदर के अंतर्गत चार इलाकों को थाना सिटी में शिफ्ट कर दिया है जबकि थाना सदर के अंतर्गत 21 गांवों को थाना सतनामपुरा में शिफ्ट कर दिया है। लोगों को पुलिस सहायता नजदीकी पुलिस थानों से उपलब्ध हो सके और जल्द इंसाफ मिले, इसी कवायद के चलते थानों की हदबंदी दोबारा से की गई है। बता दें कि इससे पहले अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान थानों की हदबंदी विधानसभा हलकों के मुताबिक कर दी गई थी। अब कैप्टन सरकार ने शुक्रवार को दोबारा से की गई इस हदबंदी में कई गांव पुराने थानों से नए थाना क्षेत्रों में शिफ्ट कर दिए गए हैं।

वहीं, कपूरथला में थाना फत्तूढींगा के अंतर्गत रहे कराल नौ आबाद अब सदर कपूरथला थाने से जोड़ दिया गया है। थाना सुल्तानपुर लोधी के अंतर्गत रहे धुंधियावाल, बिबड़ी, हुसैनावाल, लादोवाल, सैदो भुलाणा, जलाल भुलाणा, रावल, रसूलपुर चिश्ती, लौधी भुलाणा (कोठे काला व चैत सिंह), हुसैनपुर, रेल कोच फैक्टरी, खैहरा धोना, कराल कलां, दौलतपुर, कराल खुर्द व कौल तलवंडी अब सदर कपूरथला थाने से जोड़ दिए गए हैं।

फत्तूढींगा थाने के अंतर्गत रहे भवानीपुर (बस्ती गोिवंदपुर), झल बिबड़ी, भगवानपुरा, देवला वाला, दुर्गापुर, झुग्गियां गुलाम, मुरादपुर बेट, नानकपुर, प्रवेज नगर, रत्ता कदीम, रत्ता नौआबाद, ताजपुर, तलवंडी पाईं व मिट्‌ठा पुलिस स्टेशन कोतवाली कपूरथला से जोड़ दिए गए हैं।

सदर कपूरथला से जुड़े लक्खां कलां, लक्खा खुर्द व फूलेवाल अब पुलिस स्टेशन कोतवाली कपूरथला से जोड़ दिए गए हैं। सुभानपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहे पस्सी वाल, हुस्सेवाल, दबूलियां व बस्सी बाजीगर दबूलियां अब भुलत्थ थाने के अंतर्गत आ गए हैं।

फत्तूढींगा के अंतर्गत रहे शेखां वाली अब ढिलवां थाने के अंतर्गत आ गया है। कोतवाली कपूरथला के अंतर्गत रहे बुद्धूवाल व गोंसवाला अब ढिलवां थाने के अंतर्गत आ गए हैं। सुभानपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहे रायपुर अराईंयां व भाकूवाल ढिलवां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आ गए हैं।

कोतवाली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहे बादशाहपुर, भूत, धाम, पहाड़ीपुर, रुपनपुर, ठीकरीवाल व सुभानपुर अब पुलिस स्टेशन सुभानपुर के अंतर्गत आ गए हैं। कबीरपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रहे टकियां, टिब्बी, भरोवाना, शेखमंगा, सरूपवाल, वट्‌टा वाली कलां, वट्‌टा वाली खुर्द, शेखपुर साडा, मीरपुर, साडावाला, इंदरिशा अब सुल्तानपुर लोधी में आ गए हैं।

फगवाड़ा सिटी के 21 गांव सतनामपुरा और आरसीएफ अब कोतवाली से जुड़ा
फगवाड़ा थाना सदर के अंतर्गत चार इलाकों को थाना सिटी में शिफ्ट

फगवाड़ा में कौन से थाने कहां हुए तबदील

गांव/एरिया पुराना थाना नया थाना

अर्बन एस्टेट थाना सदर थाना सिटी

चाचोकी थाना सदर थाना सिटी

चाचोकी कालोनी थाना सदर थाना सिटी

जमालपुर थाना सदर थाना सिटी

नारंगशाहपुर थाना सदर थाना सतनामपुरा

अठौली थाना सदर थाना सतनामपुरा

गंढवां थाना सदर थाना सतनामपुरा

मानांवाली थाना सदर थाना सतनामपुरा

सुन्नड़ां राजपूतां थाना सदर थाना सतनामपुरा

दरवेश पिंड थाना सदर थाना सतनामपुरा

उच्चा पिंड थाना सदर थाना सतनामपुरा

जगतपुर जट्टां थाना सदर थाना सतनामपुरा

निहालगढ़ थाना सदर थाना सतनामपुरा

किरपालपुर कालोनी थाना सदर थाना सतनामपुरा

ठक्करकी थाना सदर थाना सतनामपुरा

भाणोकी थाना सदर थाना सतनामपुरा

पंडवा थाना सदर थाना सतनामपुरा

खेड़ा थाना सदर थाना सतनामपुरा

नंगल थाना सदर थाना सतनामपुरा

मेहटां थाना सदर थाना सतनामपुरा

हरदासपुर थाना सदर थाना सतनामपुरा

महेड़ू थाना सदर थाना सतनामपुरा

नानक नगरी थाना सदर थाना सतनामपुरा

नारंगपुर थाना सदर थाना सतनामपुरा

खबरें और भी हैं...