जिले के 893 आंगनबाड़ी केंद्रों में आज मनाया जाएगा ‘पोषण दिवस’
कपूरथला| समाजिक सुरक्षा व स्त्री बाल विकास विभाग पंजाब की ओर से 14 अप्रैल को राज्य भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाए जा रहे पोषण दिवस तहत जिला कपूरथला के समूह 893 आंगनबाड़ी केंद्रों में समागम आयोजित किए जा रहे है। जिला प्रोग्राम अधिकारी सुखदीप कौर मुलतानी ने बताया कि सुबह 10:45 पर शुरु होने वाले समागमों दौरान 11 बजे स्वागती भाषण होगा। जबकि 11:05 बजे आंगनबाड़ी वर्करों की ओर से पोषण अभियान की महत्ता से जागरुक करवाया जाएगा। 11:20 पर आशा,एएनएम की ओर से स्वास्थ्य व सेनीटेशन सैशन होगा। दोपहर 11:30 पर पौष्टिक आहार का डैमो करवाया जाएगा। इसी तरह 1:45 पर सुपोषण गोद भराई होगी और 12 बजे वजन त्योहार होगा।