पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 दिन तक ट्रैप लगाने के बाद भी साथी संग फरार हुआ गैंगस्टर लाली, तीसरा साथी पकड़ा

2 दिन तक ट्रैप लगाने के बाद भी साथी संग फरार हुआ गैंगस्टर लाली, तीसरा साथी पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीआईए स्टाफ पुलिस पिछले दो दिन से सुक्खा काहलवां के राईट हैंड रहे गैंगस्टर लाली बूसोवाल को पकड़ने में जुटी है। पहले दिन लाली और उसके दो साथी जालंधर से तस्करों को हेरोइन सप्लाई कर वापस लौटते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने अगले दिन भी उनपर नजर रखी लेकिन लाली अपने एक साथी के साथ भागने में सफल हो गया लेकिन पुलिस ने वीरवार देर शाम उसके तीसरे साथी को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस फरार दोनों तस्करों की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि यह तीनों तस्कर महंगी गाड़ियों में बड़े तस्करों को हेरोइन सप्लाई करते थे। पुलिस को उनका पता न चले इसलिए तीनों आपस में तस्करों से अमरीका के व्हाट्सअप नंबर पर बातचीत करते थे। तीनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

11 अप्रैल को तस्करों को पकड़ने की कोशिश की थी
सीआईए स्टाफ के एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को 11 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली थी कि अमरबीर सिंह उर्फ लाली निवासी बूसोवाल, गुरइकबाल सिंह निवासी गाजी गडाना कपूरथला और अमित अरोड़ा निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर कपूरथला हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। आज तीनों सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी पीबी-09ई-0330 और हांडा गाड़ी पीबी-08 केडी 2665 पर तस्करों को जालंधर में हेरोइन सप्लाई कर वापस कपूरथला लौट रहे हैं। पुलिस ने बाबा झोटे शाह सुल्तानपुर लोधी बाइपास रोड पर नाकाबंदी कर दी। तीनों तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए आसपास के गांवों में भी ट्रेप लगाया लेकिन तस्कर हाथ नहीं लगे। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को 12 अप्रैल को फिर से गुप्त सूचना मिली कि यह तीनों तस्कर शहर में घूम रहे हैं। पुलिस ने अलग-अलग रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। ऐसे में एक तस्कर अमित अरोड़ा निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर पुलिस के हाथ लग गया। तस्कर के कब्जे से पुलिस को 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। तस्कर से पूछताछ जारी है। पुलिस को कई अहम खुलासे होने की संभावना है। इस बार भी दो तस्कर पुलिस को चकमा देने में सफल हो गए।

पंजाब समेत यूपी, मेरठ, राजस्थान में लाली के खिलाफ कई मामले हैं दर्ज
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जतिंदरजीत सिंह ने बताया कि फरार तस्कर अमरबीर सिंह उर्फ लाली निवासी बूसोवाल नशा तस्कर है। यह सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था। इसके खिलाफ पंजाब, यूपी, मेरठ, राजस्थान आदि में कई मामले दर्ज हैं। ज्यादातर लूटपाट, मारपीट, हत्या और नशे के मामले शामिल है। एक मामला फिल्लौर में है, जहां उन्होंने एक व्यक्ति से पिस्तौल की नोक पर कार छीनी थीं। मेरठ में हमला करते हुए अस्लाह छोड़कर भाग गए थे।

पुलिस का दावा: महंगी गाड़ियों में करते थे नशे की सप्लाई
पुलिस का दावा है कि यह तीनों तस्कर महंगी गाड़ियों पर नशा सप्लाई करने का धंधा करते हैं। पुलिस को उनका पता न चले इसलिए वह आपसी में तस्कर से अमरीका के व्हाट्सएप नंबर से कॉल करते हैं। जिस कारण उनकी कॉल की लोकेशन ट्रेस नहीं होती। िफलहाल पुुिलस को इस मामले में ओर भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...