- Hindi News
- National
- जिले में ‘उज्जवला दिवस’ पर 15 हजार लाभपात्रियों को बांटे जाएंगे फ्री एलपीजी सिलेंडर, 60 गांवों होंगे स्मोक फ्री
जिले में ‘उज्जवला दिवस’ पर 15 हजार लाभपात्रियों को बांटे जाएंगे फ्री एलपीजी सिलेंडर, 60 गांवों होंगे स्मोक फ्री
20 अप्रैल को मनाए जा रहे उज्जवला दिवस पर जिले में 15 हजार योग्य लाभपात्रियों को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेंडर बांटे जाएंगे। इसके अलावा ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले के 60 गांवों को स्मोक फ्री घोषित किया जाएगा। जहां पर भारत सरकार की विभिन्न 7 स्कीमों को लागू किया जाएगा। यह बात भारत पेट्रोलियम अफसर व असिस्टेंट मैनेजर नवतेज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कही।
उन्होंने गैस एजेंसियों के मालिकों को हिदायत दी कि वह जल्द से जल्द उज्जवला स्कीम के तहत योग्य लाभपात्रियों के केवाई फार्म एकत्रित करें। उन्होंने कहा कि उज्जवला स्कीम को सरकार ने मई 2016 में उत्तर प्रदेश से शुरू किया था। पंजाब में नवंबर 2016 में लागू हुई थी। इस स्कीम में लाभपात्री को कनेक्शन मुफ्त दिया जाता है। भारत में इस स्कीम के तहत 5 करोड़ लाभपात्रियों को लाभ देने का लक्ष्य रखा था, जिनमें 31 मार्च 2018 तक 4.81 करोड़ फार्म प्राप्त हुए हैं। जिनमें 3.56 करोड़ लोगों को कनेक्शन जारी हुए हैं। अब इस साल 8 करोड़ लाभपात्रियों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। अब इसमें 7 अन्य कैटेगिरी को भी शामिल किया है।
नवतेज ने कहा कि ग्राम स्वराज योजना के तहत देश भर के 21 हजार 58 गांवों को स्मोक फ्री किया जा रहा है, जिनमें 1 हजार से ज्यादा गांव पंजाब के हैं। कपूरथला के 60 गांव चुने गए है। जहां भारत सरकार की अलग-अलग 7 स्कीमें 100 फीसदी मुहैया करवाई जाएंगी। इस अवसर पर परमिंदर सिंह आर्टिटेक्ट, विनय आदि मौजूद थे।
पंजाब में नवंबर 2016 को लागू हुई थी स्कीम, 5 करोड़ लोगों को लाभ देने का है लक्ष्य
संबोधित करते भारत पेट्रोलियम अफसर और असिस्टेंट मैनेजर नवतेज सिंह।