पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मास्टर गुरदेव सिंह पर दर्ज पर्चा रद्द न करने पर पुलिस के खिलाफ धरना 16 को

मास्टर गुरदेव सिंह पर दर्ज पर्चा रद्द न करने पर पुलिस के खिलाफ धरना 16 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद के उप-चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह पर लड़कों को पिटवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिअद नेताओं ने एसएसपी को मिलकर 7 दिन में मामला रद्द करने की गुहार लगाई थी लेकिन उनकी सुनवाई न होने पर शिअद ने 16 अप्रैल सोमवार को पुलिस के खिलाफ धरना देने का ऐलान किया है। धरने की जगह अभी तय नहीं हुई है। मास्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने पुलिस को मिलकर 7 दिन में केस रद्द करने की मांग की थी। पुलिस के खिलाफ शिअद नेताओं के साथ वह 16 अप्रैल को धरना देंगे। उनकी मांग है कि पुलिस इस झूठे मामले को तुरंत रद्द करे अन्यथा संघर्ष तेज किया जाएगा।

थाना फत्तूढींगा पुलिस ने 7 अप्रैल को गांव देसल निवासी बीए कक्षा के स्टूडेंट गुरचरण सिंह की शिकायत पर जिला परिषद के उप-चेयरमैन मास्टर गुरदेव सिंह पर पिटवाने का मामला दर्ज किया था। एफआईआर में घटना 5 अप्रैल रात 9 बजे को दिखाई गई है। पुलिस ने 10 अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया था लेकिन मास्टर गुरदेव सिंह ने 9 अप्रैल को प्रैस कान्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि वह घटना के मौके 25 किलोमीटर दूर कपूरथला में अपने घर में था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है।

उसी दिन हलका इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा, एसजीपीसी सदस्य गुरप्रीत कौर रुही और दर्शन सिंह कोट करार खां की अध्यक्षता में शिअद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी को मिलने पहुंचा था।

खबरें और भी हैं...