औजला जोगी में मिले युवक शव के मामले में दोस्त पर पर्चा
कपूरथला| वीरवार बाद दोपहर तीन बजे थाना सदर पुलिस ने राहगीरों की शिकायत पर गांव औजला जोगी के पास झाड़ियों से ड्राइवर का शव बरामद हुआ था। थाना सदर पुलिस ने मृतक 22 वर्षीय लवप्रीत सिंह निवासी गांव रांगड़ा नकोदर जालंधर के पिता तरसेम सिंह के बयानों पर बेटे के दाेस्त गुरजिंदरपाल सिंह उर्फ काका पुत्र अनूप सिंह निवासी गांव धम्म के खिलाफ हत्या की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है।
मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा कपूरथला में किसी का ट्रक चलाता था। 10 अप्रैल को घर से यह कह कर आया था कि वह गांव धम्म स्थित रिश्तेदारों को मिलने जा रहा है। दो दिन तक जब वह घर नहीं लौटा तो फोन पर संपर्क किया तो फोन बंद आया। इस दौरान उन्होंने धम्म स्थित रिश्तेदारों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उसका बेटा गुरजिंदरपाल सिंह उर्फ काका के साथ चला गया था। वीरवार शाम थाना सदर पुलिस के से उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव गांव औजला योगी स्थित सड़क किनारे झाड़ियों से पड़ा है। उसे संदेह है कि उसके बेटे को उसके दोस्त ने ही मारा है। पुलिस ने मृतक के पता के बयानों पर आरोपी दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा।