पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17वें दिन बीडीपीओ दफ्तर के सामने धरना जारी

17वें दिन बीडीपीओ दफ्तर के सामने धरना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले 16 दिन से पंचायत समिति एवं जिला परिषद कर्मचारी मांगों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे। बावजूद इसके सरकार इनकी सुध नहीं ले रही है। कर्मचारी भी मांगें पूरी होने तक संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी 17वें दिन बीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना देकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि राज्य भर में पंचायत समिति व जिला परिषद कर्मचारियों की ओर से मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते हर वर्ग दुखी और परेशान है। पंचायत समिति की मांगों में सुपरिंटेंडेंट व पंचायत अधिकारी को कार्यकारी अधिकारी/बीडीपीओ के पद पर नियुक्ति के लिए कोटा निर्धारित किया जाए।

खबरें और भी हैं...