पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपूरथला बार एसो. के वकील काम के प्रति अनुशासित : डीसी

कपूरथला बार एसो. के वकील काम के प्रति अनुशासित : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में जिला व सेशन जज आरएस राय, डीसी मोहम्मद तैय्यब, जेजेएस अरोड़ा।

भास्कर संवाददाता| कपूरथला

जिला बार एसोसिएशन कपूरथला के समूह सदस्य बड़े विनम्र व अनुशासित है। यह बात डीसी मोहम्मद तैय्यब ने वीरवार को नई कचहरी कांप्लेक्स में जिला बार एसोसिएशन की टीम द्वारा रखी गई बैठक में विशेष तौर पर शामिल होने उपरांत कही। जिला व सेशन जज आरएस राय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ज्यूडीशियल, सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। डीसी तैय्यब ने कहा कि कपूरथला बार एसोसिएशन के वकीलों की प्रतिबद्धता व अनुशासन से वह बेहद प्रभावित हुए है। उन्होंने प्रशासन की ओर से बार एसोसिएशन को हर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इससे पहले जिला व सेशन जज आरएस राय ने भी जिला बार एसोसिएशन की सही ढंग से करवाए गए चुनावों के लिए बधाई दी और बैंच व बार में मजबूत रिश्तों के बारे में अपने विचार सांझे किए। बार के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट जेजेएस अरोड़ा ने न्यायिक, सिविल व पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त सेशन जज गुरदर्शन कौर धालीवाल, सचिन शर्मा, मुनीश अरोड़ा, सिविल जज सीनियर डिवीजन हरप्रीत कौर, सीजेएम सुमित मक्कड़, एसीजेएम मनप्रीत कौर, जेएमआई पूनम कश्यप, रिंकी बहल, प्रियंका शर्मा, स्थायी लोक अदालत की चेयरमैन मंजू राणा, एडीसी जनरल राहुल चाबा आिद मेंबर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...