अशोक शर्मा युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत: सरोआ
सिंगापुर में हुई एशिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 2018 के मिस्टर एशिया का खिताब जीत कर कपूरथला जिले का नाम रोशन करने वाले बॉडी बिल्डर अशोक कुमार शर्मा को सम्मानित करने के लिए नई दाना मंडी में मुनीम यूनियन कपूरथला के अध्यक्ष ओमकार कालिया की अध्यक्षता में सम्मान समागम आयोजित किया गया। जिसमें आढ़ती एसोसिएशन कपूरथला के अध्यक्ष ओपी बहल, मंडी स्कूल के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल, सेक्रेटरी मार्किट कमेटी रविंदर सिंह साही व प्रिथीपाल घुम्मण विशेष तौर पर शामिल हुए। समागम में एसपी (आई) जगजीत सिंह सरोआ मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। सरोआ ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर एशिया का टाइटल जीतना समूह कपूरथला निवासियों के लिए सम्मान की बात है। अशोक शर्मा नौजवान पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। मिस्टर एशिया टाइटल विजेता बॉडी बिल्डर अशोक शर्मा ने कहा कि वे विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए और लग्न के साथ सख्त मेहनत करेगा। इस दौरान रजिंदर, अमर सिंह, विपन आजाद, सतपाल आनंद, रोटेरियन डॉ. सर्बजीत सिंह, विजय कालिया, अशोक कुमार, राधेश्याम, मदन लाल, कुंदन लाल, बख्शी राम, गुरबख्श सिंह ठाकुर, रमेश कुमार, हरजिंद्र जोशी, दुनी चंद, विनोद गोयल, सतपाल शर्मा, अविनाश शर्मा, संदीप शर्मा, कृपाल सिंह झीता, राजेन्द्र कोहली, ज्योति प्रकाश, राजेश कुमार, महेश कुमार, टेक चंद, सुरजीत कुमार, विजय कुमार, परविन्द्र लाडी मौजूद थे।
अशोक शर्मा को सम्मानित करते एसपी (आई) जगजीत सिंह सरोआ व अन्य।