पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैंप में 53 लोगों ने किया खूनदान

कैंप में 53 लोगों ने किया खूनदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूनदान कैंप दौरान मुख्यातिथि पीएन त्रिवेदी खूनदानियों के साथ।

भाकर संवाददाता| कपूरथला

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय कपूरथला द्वारा बैंक के 124वें स्थापना दिवस संबंधी एक विशाल खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। जिस दौरान 53 खूनदानियों ने खूनदान किया। इस मौके मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे मंडल प्रमुख पीएन त्रिवेदी ने खूनदान करने वालों की प्रशंसा करते कहा कि खूनदान सबसे बड़ा दान है और इस प्रति एक बड़ी मुहिम चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि खून के बिना जिंदगी नामुमकिन है और यह एक ऐसी वस्तु है जोकि प्रयोगशाला में बनाई नहीं जा सकती। उन्होंने समाज, खास कर नौजवानों को आह्वान किया कि वह खूनदान के लिए हमेशा तत्पर रहें। इससे पहले त्रिवेदी ने बैंक के संस्थापकों महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय और दियाल सिंह मजीठिया को श्रद्धांजलि भेंट की। इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख वीके जुल्का, वीके सचदेवा, गंगा नागर, अरुण गुप्ता, एलडीएम कर्मजीत सिंह, डायरेक्टर आर-सेटी परमजीत सिंह, मुख्य प्रबंधक आरके भट्‌टू, सचिव रैडक्रास आरसी बिरहा, राकेश जमवाल, जसविंदर शर्मा, दलजीत कौर व बैंक स्टाफ उपस्थित था।

खबरें और भी हैं...