जीडी गोयंका स्कूल में बैसाखी पर्व व डा. अंबेडकर जयंती मनाई
कपूरथला| जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में बैसाखी का उत्सव व डा. अंबेडकर जयंती मनाई। स्कूल की प्रधानाचार्या जसदीप कौर ने कहा कि बैसाखी मनाने का उद्देश्य छात्रों में आपसी प्रेम और मित्रता को बढ़ाना और मिलजुल कर रहना है। जसदीप कौर ने डा. अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प भेंट किए और छात्रा रीतिका ने अंबेडकर की जीवन शैली पर प्रकाश डाला। स्कूल की प्रधानाचार्या ने बताया कि डा. अंबेडकर जी ने भारत संविधान को बनाने में अपना योगदान डाला और इन्होंने देश में भेदभाव और जातिवाद को खत्म करने का प्रयास भी किया।