पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खालसा साजना दिवस संबंधी विशाल नगर कीर्तन निकाला

खालसा साजना दिवस संबंधी विशाल नगर कीर्तन निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला| खालसा साजना दिवस को समर्पित वार्षिक महान नगर कीर्तन गुरुद्वारा तप अस्थान बाबा दया राम जी मंसूरवाल से श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में निकाला गया। नगर कीर्तन में पालकी फूलों से सुशोभित थी। यह नगर कीर्तन मंसूरवाल दोना, पंजाबी बाग, सिद्धू कार्नर, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, पटेल नगर, टैगोर नगर से वापिस गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। नगर कीर्तन का मनोरथ सिख धर्म से पतित हो चुके नौजवानों को गुरबाणी व विरसे के साथ जोड़ कर सही मार्ग की ओर प्रेरित करना है। इस अवसर पर गुरदीप सिंह वालिया, हरजीत सिंह, तरविंदर मोहन सिंह, सुरजीत सिंह सोहल, साधू सिंह, हरबंस, जसकीरत सिंह, जसविंदर सिंह जस्सी, जसकरण सिंह, सुखविंदर मोहन सिंह, भाई भूपिंदर सिंह, डा. राजेश्वर सिंह अरोड़ा, बीबी संतोष कौर, लखवीर कौर, मनजीत कौर व समूह संगत उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...